बेटी का यौन शोषण करने वाले से बदला लेने के लिए कुवैत से भारत आया शख्स, हत्या कर लौटा
आंध्र प्रदेश के एक शख्स ने 12 साल की बेटी का कथित यौन शोषण करने वाले से बदला लेने के लिए कुवैत से भारत की यात्रा की और उसकी हत्या करने के बाद वापस चला गया। उसने अपने यूट्यूब चैनल पर गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे भारत लाने की कोशिश कर रही है।