बेटी की शादी में घुड़दौड़ कराएंगे अनंत सिंह, प्रथम विजेता को मिलेगी थार; दूसरे-तीसरे को भी इनाम
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बेटी की शादी के मौके पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया है। उन्होंने इसकी जानकारी X पर दी। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले घोड़े के मालिक को महिंद्रा थार, दूसरे स्थान पर मोटरसाइकल और तीसरे स्थान के विजेता को स्कूटी मिलेगी। अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर 2026 को होनी है।