बेटे का शव देखते ही मां का हुआ निधन, एमपी में एक साथ उठीं मां-बेटे की अर्थियां
इंदौर (मध्य प्रदेश) में 55 वर्षीय बेटे के निधन के बाद उसकी 75 वर्षीय मां का भी कुछ देर बाद निधन हो गया। बेटे का शव देखने के बाद मां बेसुध हो गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को मां-बेटे की एक साथ अर्थियां उठीं तो परिजन और रिश्तेदार फूट-फूटकर रो पड़े।