बेटी की सुरक्षा के लिए पाकिस्तानी शख्स ने उसके सिर पर बांधा CCTV कैमरा
पाकिस्तान में अपने सिर पर सीसीटीवी कैमरा बांधकर घूमती लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की ने कहा, "यह मेरे पिता ने लगाया है...मैं किधर जा रही हूं और क्या कर रही हूं...उन्हें हर चीज़ पता होती है। मेरे पिता ने मेरी सुरक्षा के मद्देनज़र ऐसा किया है इसलिए मैंने मना नहीं किया।"