बेटिंग ऐप प्रमोट करने के मामले में जैकलीन व संजय दत्त को समन भेज सकती है ईडी: खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेटिंग ऐप को बढ़ावा देने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस व अभिनेता संजय दत्त को समन भेज सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने दोनों ऐक्टर्स के मैनेजर्स से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया था। बकौल खबर, ईडी ने रैपर बादशाह के मैनेजर से भी इस मामले में पूछताछ की थी।