बैटिंग के लिए विकेट आसान नहीं था: LSG से हार के बाद GT के कप्तान शुभमन गिल
गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से हारने के बाद कहा, "बैटिंग के लिए विकेट आसान नहीं था...बॉल रुककर आ रही थी।" उन्होंने कहा, "मिडल ऑर्डर में हमारा स्ट्राइक रोटेशन बहुत खराब था।" बकौल गिल, टीम को इसपर मेहनत करने की ज़रूरत है। गौरतलब है, एलएसजी ने जीटी को 6 विकेट से हराया है।