बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी देखने वाघा बॉर्डर पहुंचीं मनु भाकर, BSF ने किया सम्मानित

पेरिस ओलंपिक्स में 2 कांस्य पदक जीतने वालीं भारतीय शूटर मनु भाकर गुरुवार को बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी देखने वाघा बॉर्डर पहुंचीं। बीएसएफ पंजाब ने अधिकारियों द्वारा मनु को सम्मानित किए जाने की तस्वीरें 'X' पर शेयर की हैं। इस दौरान जवानों ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। भाकर ने लिखा, "अद्भुत आतिथ्य के लिए तहे दिल से धन्यवाद देती हूं।"

Load More