बेटी दुआ को गोद में लिए मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आईं दीपिका पादुकोण, वीडियो आया सामने
ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर अपनी बेटी दुआ को गोद में लिए नज़र आईं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें दीपिका बेटी का चेहरा छिपाती दिख रही हैं। गौरतलब है, दीपिका और रणवीर सिंह ने नवंबर-2018 में इटली में शादी की थी और दीपिका ने 8 सितंबर-2024 को बेटी को जन्म दिया था।