बेटे ने पहाड़ से लगाई छलांग, रोकने गए पिता फिसले तो सदमे में मां भी कूदी; तीनों की मौत
छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में पहाड़ी से कूदकर किशोर और उसके माता-पिता की मौत का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, किशोर पहाड़ी से कूदकर आत्महत्या की धमकी दे रहा था। उसके छलांग लगाते ही पिता उसे बचाने के कोशिश में पहाड़ी से फिसल गए। पति-बेटे को गिरता देख सदमे में मां ने भी छलांग लगाई जिसका वीडियो सामने आया है।