बेटी ने भागकर शादी की तो पिता ने MP में खुद को मारी गोली, नोट में लिखा- बेटी को कैसे मार दूं?
ग्वालियर (एमपी) में एक लड़की द्वारा भागकर दूसरे समुदाय के लड़के से शादी करने पर उसके पिता ऋषिराज जायसवाल ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा, "चाहता तो तुम दोनों को मार देता...लेकिन मैं अपनी बेटी को कैसे मार दूं?" वहीं, उनके रिश्तेदारों ने लड़के के पिता को बेहोश होने तक पीटा है।