बेटी ने मैसेज किया- 'I Miss You'; 14 घंटे का सफर कर सुबह दरवाज़े पर खड़े मिले पापा
एक लड़की ने बताया है कि उसने पिता को रात में 'आई मिस यू' मेसेज किया तो अगली सुबह वह उससे मिलने पहुंच गए। लड़की ने कहा, "उन्होंने घर के काम निपटाए, घुमाने ले गए, अच्छा खाना खिलाया...वह 14-घंटे यात्रा कर सिर्फ मिलने नहीं आए...बल्कि याद दिलाने आए थे- 'चाहे कुछ भी करो तुम्हारा खुश रहना सबसे ज़्यादा ज़रूरी है'।"