बेटी नहीं जानती कि उसकी मां की मौत हो गई है: थिएटर की भगदड़ में पत्नी को खोने वाला शख्स
'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में पत्नी को खोने वाले शख्स ने कहा है कि वह हादसे के लिए अभिनेता अल्लू अर्जुन को ज़िम्मेदार नहीं मानते हैं। शख्स ने 'एनडीटीवी' से कहा, "हमने अभी तक बेटी को मां की मौत के बारे में नहीं बताया है...उसे बताया हुआ है उसकी मां गांव गई हुई है।"