बेटी नहीं बेटों की मां बनना चाहती हैं काजोल की बेटी निसा, ऐक्ट्रेस ने बताई इसके पीछे की वजह
अभिनेत्री काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी बेटी निसा देवगन सिर्फ बेटों की मां बनना चाहती हैं। काजोल ने कहा, "उसे लगता है कि बेटों को पालना आसान होता है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने बच्चों के लिए काफी खुली हूं कि वे मेरे पास आएं और मुझे अपने जीवन के बारे में बताएं।"