बेटा पैदा न होने पर दिल्ली में शख्स ने की 3 दिन की जुड़वां बेटियों की हत्या, शव दफनाकर हुआ फरार
दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को उसकी 3 दिन की जुड़वां बेटियों की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी बेटा चाहता था इसलिए उसने नवजात बेटियों की हत्या की और शव दफनाकर फरार हो गया। वह बार-बार अपना मोबाइल फोन, सिम और ठिकाने बदल रहा था लेकिन उसे रोहतक (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया गया।