बेटे से संपर्क नहीं हो पा रहा: माली में अगवा हुए 3 भारतीयों की खबर के बाद ओडिशा की महिला
अफ्रीकी देश माली में अगवा हुए 3 भारतीयों की खबर के बाद ओडिशा की एक महिला ने पुलिस को बताया कि 30-जून से उसके बेटे से उसका कोई संपर्क नहीं हो पाया है। बकौल महिला, उसका बेटा माली में एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करता है। महिला ने अपने बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से गुहार लगाई है।