बेटी समारा की इंस्टाग्राम पर मौजूदगी से मुझे चिंता होती है: रिद्धिमा कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने कहा है कि उनकी बेटी समारा की इंस्टाग्राम पर सक्रियता उन्हें चिंता में डालती है। उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहती थी कि वह सोशल मीडिया पर रहे क्योंकि लोग उसके बारे में अच्छी बातें नहीं लिखते लेकिन बेटी ने कहा था कि वह इंस्टाग्राम को प्राइवेट करेगी तो फॉलोवर्स नहीं बढ़ेंगे।"