बीटेक की 17 वर्षीय छात्रा का यूपी में बाइक पर लिफ्ट देकर युवक ने किया रेप
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में बीटेक की एक 17 वर्षीय छात्रा का कॉलेज से घर लौटते समय एक युवक ने कथित तौर पर बाइक पर लिफ्ट देने के बाद रेप किया है। पीड़िता के मुताबिक, इस घटना में आरोपी के 3 दोस्तों ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।