बीटेक पास है लखनऊ में पकड़ा गया फर्ज़ी IAS अधिकारी, पत्नी का वेतन है ₹1 लाख
'हिन्दुस्तान' की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ (यूपी) में पकड़े गए सौरभ त्रिपाठी नामक फर्ज़ी IAS अधिकारी ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर रखा है और वह ₹60,000/माह किराए वाले फ्लैट में रहता था। पूछताछ में पता चला कि उसकी पत्नी भी इंजीनियर है व उसका वेतन करीब ₹1 लाख है। बकौल रिपोर्ट, आरोपी ने वेतन पर पीएस रखा हुआ था।