बिट्टू तबाही की 8 महीने की मेहनत बर्बाद होने पर कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री कंगना रनौत ने राजगढ़ (एमपी) में बिट्टू तबाही द्वारा साफ की गई अजनार नदी के दोबारा गंदा होने और उसकी 8-महीने की मेहनत बर्बाद होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "यह दुखद है लेकिन हमारे देश की कड़वी हकीकत भी है...लोग अधिकारों की बात करते हैं लेकिन कभी अपने कर्तव्यों के बारे में नहीं सोचते।"