बिट्टू तबाही ने दिल्ली में साफ की यमुना, एक दिन में निकाला 585 किलो कचरा
पर्यावरण कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही ने रविवार को दिल्ली में यमुना किनारे सफाई अभियान चलाया। उन्होंने अपने साथियों संग मिलकर यमुना घाट से करीब 585 किलो कचरा निकाला। गौरतलब है, एमपी में अजनार नदी को कई महीनों में अकेले साफ करने वाले बिट्टू को 'द ओशन क्लीनअप' के फाउंडर-सीईओ बोयान स्लैट ने नौकरी ऑफर की थी।