बिटकॉइन, गोल्ड व सिल्वर में किसने दिया सबसे ज़्यादा रिटर्न? जानें वक्त के साथ कैसे बदली तस्वीर
गोल्ड और सिल्वर के मुकाबले छोटी अवधि में बिटकॉइन ने सबसे बेहतर रिटर्न दिया है। 1 महीने में इसने 17.23% और 6 महीने में 22.26% रिटर्न देकर बढ़त बनाई। वहीं, 3 साल की अवधि में सिल्वर ने बाजी पलटते हुए 48.97% का सालाना औसत रिटर्न दिया, जबकि इस दौरान बिटकॉइन का सालाना औसत रिटर्न 47.46% और गोल्ड का 41.06% रहा।