अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप की जीत के बाद प्रो-क्रिप्टो नियमों की उम्मीदों के बीच बिटकॉइन ने पहली बार $81,000 का आंकड़ा पार कर लिया है। सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बिटकॉइन $81,600 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले रविवार को बिटकॉइन ने पहली बार $80,000 का आंकड़ा पार किया था।