बंटवारे के अनसुलझे सवालों का नतीजा: पहलगाम हमले को लेकर मणिशंकर अय्यर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर शनिवार को एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में कहा, "आज तक हम बंटवारे के परिणाम के साथ जी रहे हैं।" उन्होंने कहा, "क्या हमें इसी तरह जीते रहना चाहिए? क्या बंटवारे के अनसुलझे सवाल 22 अप्रैल को पहलगाम के पास हुई भयानक त्रासदी में नहीं दिखते?"