बंटवारे के एक साल बाद तक RBI ने छापे थे पाकिस्तान के लिए नोट; जानें क्यों
रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद पाकिस्तान के लिए करेंसी नोट छापे थे। दरअसल, पाकिस्तान के पास 1947 में कोई केंद्रीय बैंकिंग प्रणाली नहीं थी जिसके कारण आरबीआई ने 30 सितंबर 1948 तक पाकिस्तान के मौद्रिक प्राधिकरण के तौर पर काम किया था। इसको लेकर दोनों देशों के बीच समझौता हुआ था।