बीड़ी पी रहे शख्स ने आंध्र प्रदेश में पानी समझकर पेट्रोल पर फेंकी जलती हुई तिली, लगी भयंकर आग
अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) में बुधवार को बीड़ी पी रहे एक शख्स ने माचिस की जलती हुई तीली पास में ज़मीन पर गिरे पेट्रोल पर फेंक दिया जिससे भयंकर आग लग गई। बकौल रिपोर्ट्स, एक अन्य शख्स द्वारा खरीदे गए कनस्तर से पेट्रोल लीक हो गया था जिसे इस व्यक्ति ने पानी समझ लिया था। घटना का वीडियो सामने आया है।