बॉडी पॉश्चर भावनाओं और निर्णय लेने की क्षमता को कर सकता है प्रभावित: स्टडी
मैकगिल यूनिवर्सिटी की स्टडी के अनुसार, शारीरिक मुद्रा व्यक्ति की भावनाओं/निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। शोधकर्ताओं ने कुछ प्रतिभागियों को सीधा बैठने जबकि कुछ को झुककर बैठने को कहा। उन्होंने पाया कि सीधे बैठने वाले लोग कार्यों में अधिक जोखिम लेने को तैयार थे और झुककर बैठने वालों की तुलना में अधिक सकारात्मक भावनाएं दिखाईं।