बूढ़ा बनकर कनाडा जाने की कोशिश करने वाले युवक ने ₹2,000 में ब्लीच कराई थी दाढ़ी

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ दिनों पहले बूढ़े के भेष में कनाडा जाने की कोशिश करने को लेकर गिरफ्तार हुए 24-वर्षीय युवक ने ₹2,000 में अपनी दाढ़ी ब्लीच कराई थी। बकौल पुलिस, एजेंट के कहने पर युवक ने तिलक नगर स्थित सलून में जाकर मेकओवर करवाया था। युवक महिपालपुर के होटल में एक हफ्ते से रह रहा था।

Load More