बाढ़ का जायज़ा लेने गए आंध्र के सीएम नायडू के करीब से गुज़री तेज़ रफ्तार ट्रेन, बाल-बाल बचे
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गुरुवार को बाढ़ की स्थिति का जायज़ा लेने एक रेलवे ब्रिज पर पहुंचे जहां अचानक एक तेज़ रफ्तार ट्रेन आ गई। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि पुल के पास खड़े नायडू के बेहद करीब से ट्रेन गुज़री। गनीमत रही कि उन्हें कुछ नहीं हुआ और वह बाल-बाल बच गए।