बाढ़ के पानी में कार बहने से राजस्थान में एक शख्स की हुई मौत, दूसरे ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान
भीलवाड़ा (राजस्थान) में बाढ़ के पानी में कार के बहने से उसमें सवार एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं, कार में सवार एक अन्य शख्स ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई जिसका वीडियो सामने आया है। शख्स लगभग 3 घंटे तक पेड़ पर रहा जिसके बाद उसे सुरक्षित बचाया गया। वहीं, शव भी बरामद हो गया है।