बाढ़ प्रभावित प्रयागराज में शख्स का नाव पर सब्ज़ी बेचने का वीडियो हुआ वायरल
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर बाढ़ प्रभावित प्रयागराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स नाव पर सब्ज़ी बेचता नज़र आ रहा है। शख्स ने नाव पर कई तरह की सब्ज़ियां रखी हैं और दोनों हाथों से चप्पू चला रहा है।