बाढ़ बचाव में 'विदेशी मदद नहीं' के फैसले पर नेपाल का यू-टर्न, भारत की टीम को दी मंज़ूरी
नेपाल सरकार ने भोटेकोशी फ्लैश फ्लड प्रभावित इलाकों में अंतरराष्ट्रीय खोज एवं बचाव टीमों को रोकने का फैसला वापस ले लिया है। बकौल नेपाली मीडिया, लापता विदेशी नागरिकों वाले देशों के राजनयिक दबाव के बाद यह निर्णय लिया गया। अब भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया के विशेषज्ञ व तकनीकी दल नेपाल में राहत-बचाव और डीएनए जांच में मदद करेंगे।