बाढ़ व बारिश के बीच पंजाब में ढहा आनंद महिंद्रा का पुश्तैनी तीन मंज़िला मकान
पंजाब में बाढ़ व बारिश के बीच उद्योगपति आनंद महिंद्रा का लुधियाना स्थित पुश्तैनी मकान ढह गया है। महिंद्रा का पुश्तैनी तीन मंज़िला मकान लंबे समय से खाली और जर्जर हालत में था। रिपोर्ट्स हैं कि महिंद्रा कंपनी के अधिकारी समय-समय पर इसकी देखरेख के लिए आते थे लेकिन लगातार बारिश से दीवारें व नींव कमज़ोर हो गई थी।