बीते 40 वर्षों में 1200 से अधिक मोरों की जान बचा चुका है एमपी का किसान
मध्य प्रदेश के रहने वाले किसान नारायण सिंह पिछले 40 वर्षों में 1,200 से अधिक मोरों की जान बचा चुके हैं। 12 वर्ष की उम्र में पिता के साथ एक घायल मोर की जान बचाने के बाद यह उनके जीवन का मकसद बन गया। नारायण 'सोसाइटी फॉर द पीकॉक वेलफेयर' नाम से एक संस्था भी चलाते हैं।