बीते 6 दिनों में 1.25 लाख श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा में किए बाबा बर्फानी के दर्शन
जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ में बीते 6 दिनों में 1.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। अधिकारियों ने बताया, "आज (शुक्रवार) 6,919 यात्रियों का एक और जत्था दो सुरक्षा काफिलों के साथ घाटी के लिए रवाना हुआ है।" वहीं, मौसम विभाग ने दोनों यात्रा मार्गों पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।