बीते कारोबारी सप्ताह में टॉप 10 कंपनियों में 7 का मार्केट कैप ₹1.40 लाख करोड़ बढ़ा

बीते कारोबारी सप्ताह में देश की टॉप 10 कंपनियों में से 7 का बाज़ार पूंजीकरण संयुक्त रूप से ₹1,40,863.66 करोड़ बढ़ा है। इनमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (₹67,477.33 करोड़ बढ़कर ₹15,97,946.44 करोड़) और इंफोसिस (₹36,746.21 करोड़ रुपये बढ़कर ₹7,72,023.49 करोड़) सबसे ज़्यादा फायदे में रहीं। इन कंपनियों में भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और हिंदुस्तान यूनिलीव शामिल हैं।

Load More