बीते महीने भारत में सबसे ज़्यादा बिकीं कारों की सूची आई सामने
मार्च-2026 में भारत में सर्वाधिक बिकी कारों की सूची सामने आई है जिसमें मारुति सुज़ुकी डिज़ायर 21,224 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप पर है। इसके बाद टाटा पंच (20,977), टाटा नेक्सॉन (19,810), हुंडई क्रेटा (17,838), अर्टीगा (17,072), वैगनआर (17,025), बलेनो (16,392), ब्रेज़्ज़ा (16,130) और फ्रॉन्क्स (15,540) का स्थान है। टॉप 9 में मारुति सुज़ुकी की 6 कारें शामिल हैं।