बीती रात पाकिस्तान के 300-400 ड्रोन्स ने भारत के 36 स्थानों को निशाना बनाया: भारत सरकार

भारत सरकार ने बताया है कि पाकिस्तानी सेना ने बीती रात को पूरी पश्चिमी सीमा और एलओसी पर लेह से सर क्रीक तक 36 स्थानों पर 300-400 ड्रोन्स से भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। सरकार ने कहा, "भारतीय सशस्त्र बलों ने कई ड्रोन्स मार गिराए। इनका संभावित उद्देश्य वायु रक्षा प्रणालियों का परीक्षण और खुफिया जानकारी इकट्ठा करना था।"

Load More