बीते सप्ताह टॉप 10 कंपनियों में 8 का बाज़ार पूंजीकरण ₹1.53 लाख करोड़ बढ़ा

बीते कारोबारी सप्ताह में देश की टॉप 10-कंपनियों में से 8 का बाज़ार पूंजीकरण संयुक्त रूप से ₹1,53,019 करोड़ बढ़ा है। इनमें भारती एयरटेल, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) सर्वाधिक लाभ में रहीं। भारती एयरटेल का बाज़ार मूल्यांकन ₹47,194 करोड़ बढ़कर ₹9,04,587 करोड़, इन्फोसिस का ₹33,611 करोड़ बढ़कर ₹8,06,880 करोड़ और टीसीएस का ₹31,784 करोड़ बढ़कर ₹16,46,899 करोड़ रहा।

Load More