बीते सप्ताह टॉप 10 कंपनियों में 9 का बाज़ार पूंजीकरण ₹95,522 करोड़ बढ़ा
बीते कारोबारी सप्ताह में देश की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का बाज़ार पूंजीकरण संयुक्त रूप से ₹95,522 करोड़ बढ़ा है। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज़, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) और एचयूएल सबसे ज़्यादा लाभ में रहीं। इनमें क्रमशः रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (₹29,634 करोड़ बढ़कर ₹20,29,710 करोड़), टीसीएस (₹17,167 करोड़ बढ़कर ₹16,15,114 करोड़) और एचयूएल (₹15,225 करोड़ बढ़कर ₹6,61,151 करोड़) शामिल हैं।