बीते सप्ताह टॉप 10 कंपनियों में से 6 का बाज़ार पूंजीकरण ₹1.07 लाख करोड़ बढ़ा

पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से 6 का बाज़ार पूंजीकरण कुल ₹1,07,366.05 करोड़ बढ़ा है। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज़, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम शामिल हैं। भारतीय स्टेट बैंक को सबसे ज़्यादा फायदा हुआ और इसका मार्केट कैप ₹36,100.09 करोड़ बढ़कर ₹7,32,755.93 करोड़ हो गया।

Load More