बीते सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में से 6 का बाज़ार पूंजीकरण ₹1.55 लाख करोड़ घटा
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से 6 का बाज़ार पूंजीकरण कुल ₹1,55,721 करोड़ घटा जिनमें सर्वाधिक नुक्सान रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का मूल्यांकन ₹74,563 करोड़ घटकर ₹17,37,556 करोड़ रहा और भारती एयरटेल का मूल्यांकन ₹26,274 करोड़ घटकर ₹8,94,024 करोड़ रह गया। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक का बाज़ार मूल्यांकन ₹22,254 करोड़ घटकर ₹8,88,432 करोड़ रहा।