बात न करने पर एमपी में शख्स ने महिला के खींचे बाल, की पत्थर से सिर कूचने की कोशिश
नरसिंहपुर (एमपी) में 35-वर्षीय शख्स द्वारा एक महिला से छेड़छाड़ और उससे मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी एक ढाबे में काम करने वाली पीड़िता से बात करने की कोशिश कर रहा था और जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके बाल खींचे, थप्पड़ मारे व पत्थर से सिर कूचने की कोशिश की।