अफ्रीकी देश बोत्सवाना में कनाडाई फर्म लुकारा डायमंड कॉर्प को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा मिला है। बोत्सवाना की सरकार ने बताया कि करीब 2,492 कैरेट का यह हीरा बोत्सवाना में मिला अब तक का सबसे बड़ा हीरा है। गौरतलब है कि दुनिया का सबसे बड़ा हीरा 1905 में दक्षिण अफ्रीका में मिला था।