बातचीत बंद होने पर कोई भी गठबंधन सफल नहीं हो सकता: 'INDIA' ब्लॉक को लेकर संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सोमवार को 'INDIA' ब्लॉक को लेकर कहा कि यदि सहयोगियों के बीच बातचीत बंद हो जाए तो कोई भी गठबंधन सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि 'INDIA' ब्लॉक में करीब 30 दल हैं और उन सभी के साथ संवाद बनाए रखने के लिए कुछ ज़िम्मेदार नेताओं को नियुक्त करना ज़रूरी है।