बातचीत बेनतीजा रहने के बाद ईरान ने US पर लगाया आरोप, बताया- किन 2 प्रमुख मुद्दों पर रहा मतभेद
अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस के बयान 'बुरी खबर है कि हम समझौते पर नहीं पहुंचे हैं' के बाद ईरान की सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने कहा कि अमेरिका की अत्यधिक मांगों के कारण किसी फ्रेमवर्क पर सहमति नहीं बन सकी। मीडिया ने कहा, "स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़, परमाणु अधिकारों और अन्य कई मुद्दे मतभेद के प्रमुख बिंदुओं में शामिल रहे।"