ज़्यादातर लोग बाथरूम को ही वॉशरूम समझते हैं जबकि दोनों में अंतर है। दरअसल, बाथरूम में शावर, नल, बाथटब, सिंक व टॉयलेट सीट लगी होती है मतलब शौच करने व नहाने दोनों की सुविधा होती है। वहीं, वॉशरूम में सिंक व टॉयलेट सीट होती है लेकिन वहां पर नहाने की सुविधा नहीं होती। वॉशरूम को ही रेस्टरूम कहा जाता है।