बाथरूम में रोती हूं, खुद को 'बेचारी' दिखाना पसंद नहीं: अपने इमोशनल कंट्रोल को लेकर स्मृति मांधना
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मांधना ने भावनाओं पर कंट्रोल को लेकर एक पॉडकास्ट में बताया है कि वह कभी-कभी वॉशरूम में रोती हैं लेकिन वह लंबे समय तक दुखी रहने के बजाय उससे बाहर निकलने की कोशिश करती हैं। स्मृति ने कहा, "गुस्सा आता है तो महाभारत देखकर खुद को शांत करती हूं...मुझे खुद को 'बेचारी' दिखाना पसंद नहीं।"