बंदूक दिखाकर दिल्ली में नाबालिग लड़के से चटवाए गए जूते, यौन उत्पीड़न भी हुआ; 4 गिरफ्तार
जहांगीरपुरी (दिल्ली) में कुछ लोगों द्वारा बंदूक दिखाकर एक नाबालिग लड़के से जूते चटवाए जाने और फिर उसका यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। इसी महीने की शुरुआत की बताई जा रही घटना को लेकर पुलिस ने 4 आरोपियों को वृंदावन (यूपी) से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आपलोड किया था।