बेदाग नेता व अद्वितीय अर्थशास्त्री को खो दिया: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर खरगे
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने X पर लिखा, "भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता, बेदाग नेता और अद्वितीय अर्थशास्त्री खो दिया है।" उन्होंने कहा, "आर्थिक उदारीकरण और अधिकार-आधारित उनकी नीति ने करोड़ों भारतीय नागरिकों के जीवन को गहराई से बदला...और करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।"