बौद्ध भिक्षुओं को ब्लैकमेल करने वाली थाई महिला के पास से मिले 80,000 अश्लील फोटो व वीडियो
थाईलैंड में बौद्ध भिक्षुओं से यौन संबंध बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने वाली 35 वर्षीय महिला के पास से पुलिस को 80,000 अश्लील फोटो व वीडियो मिले हैं। बकौल पुलिस, 'मिस गोल्फ' नाम से पुकारी जाने वाली महिला ने कम-से-कम नौ भिक्षुओं के साथ यौन संबंध बनाए थे। गौरतलब है कि गिरफ्तार हुई महिला ने भिक्षुओं से ₹100 करोड़ ऐंठे थे।